फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna is calm, boats are running on the way to Gauhanikalan

Auraiya News: यमुना शांत, गौहानीकलां के रास्ते पर चल रही नाव

Thu, 11 Sep 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Yamuna is calm, boats are running on the way to Gauhanikalan
फोटो-11 एयूआरपी 07 सिकरोड़ी गांव में श्मशान घाट से निकला पानी। संवाद
अजीतमल। दो दिन से लगातार यमुना का जलस्तर घट रहा है। यमुना खतरे के निशान से काफी नीचे चली गई है, फिर भी गौहानीकलां मार्ग खुला नहीं है। गुरुवार को भी रास्ते पर बाढ़ होने से लोग नाव के जरिए आवागमन कर रहे हैं। हालांकि सिकरोड़ी गांव तक पहुंचा पानी नीचे उतर गया है। इससे इटावा संपर्क मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है। उम्मीद है कि पानी कम होने से शुक्रवार तक गौहानीकलां की सड़क से भी पानी उतर जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ना शुरू हुआ था। यह जलस्तर सोमवार को खतरे का निशान पार कर गया था। इससे यमुना के किनारे बसे 10 से अधिक गांवों को बाढ़ ने चपेट में ले लिया था लेकिन उसके बाद जलस्तर स्थिर हो गया। दो दिन से जलस्तर लगातार घट रहा है। गुरुवार को सुबह 110.99 मीटर पर यमुना का जलस्तर था। जो खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है। घट रहे जल स्तर से इटावा संपर्क मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। सिकरोड़ी गांव के बाहर बना श्मशान घाट भी खुल गया है। गांव के पास तक आया पानी भी नीचे उतर गया है।
विज्ञापन

हालांकि वहां कीचड़ व कूड़े के ढेर लग गए हैं लेकिन गौहानी कलां मार्ग पर अभी भी पानी बह रहा है। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह पानी कम होता रहा तो शुक्रवार की शाम तक गौहानी कलां मार्ग भी खुल जाएगा। उधर, एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। अब खतरे की कोई बात नही हैं। गांवों में कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराने के आदेश दिए गए हैं। गौहानी कलां मार्ग भी शीघ्र खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाढ़ क्षेत्र में सक्रिय हुईं स्वास्थ्य टीमें
यमुना नदी का पानी घटने के बाद संभावित बीमारियों के फैलने की आशंका पर स्वास्थ्य टीमें सक्रिय कर दी गईं हैं। अजीतमल सीएचसी अधीक्षक के निर्देशन में तीन स्वास्थ्य टीमें बनाईं गईं हैं। जो बाढ़ क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी, गौहानी कलां व बड़ेरा में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण व दवा वितरण की जा रही है। इन गांवों में सबसे ज्यादा मरीज चर्म रोग के सामने आ रहे हैं। इनको एंटी फंगस व ओआरएस का घोल वितरित किया जा रहा है। अधीक्षक अशोक राय ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

फोटो-11 एयूआरपी 07 सिकरोड़ी गांव में श्मशान घाट से निकला पानी। संवाद

फोटो-11 एयूआरपी 07 सिकरोड़ी गांव में श्मशान घाट से निकला पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed