फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wove the life of Maithilisharan Gupt into poetry.

Auraiya News: मैथिलीशरण गुप्त के जीवन को कविताओं में पिरोया

Tue, 04 Aug 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wove the life of Maithilisharan Gupt into poetry.
कविता पाठ करती नन्ही कवि। स्रोत:आयोजक - फोटो : Samvad
औरैया। महावीरगंज में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर बाल कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में नन्हे बाल कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता दिनेश चंद्र ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गोविंद द्विवेदी उपस्थित रहे। सम्मेलन में 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। काव्य मंच पर बाल कवि अथर्व, तनवी, शिवांश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शानवी बाहरे, युवांश गुप्ता, सार्थक गुप्ता, कृष्ण मिश्रा, अर्णव गुप्ता, सिद्धि गुप्ता एवं सिद्धार्थ गुप्ता सहित कई प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से साहित्यिक प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद द्विवेदी ने कहा कि बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जगाना समाज और अभिभावकों का कर्तव्य है। ऐसे मंच बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गहोई ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय बच्चों को साहित्यिक मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रकवि के विचारों व भारतीय मूल्यों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संयोजक कवि गोपाल पांडेय ,गोपाल गहोई, अंश गहोई, शशिराज सेठ, ब्रजेश बंधु, रामजी बाहरे, विशाल सुहाने, संजीव रेजा सहित समाज के पदाधिकारी व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed