फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worshiping Ganesh-Lakshmi sought happiness and prosperity

औरैयाः गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Ganesh-Lakshmi sought happiness and prosperity
फोटो 24एयूआरपी-24- दीपावली पर पूजन करती महिला। - फोटो : AURAIYA
औरैया। कार्तिक मास की अमावस्या पर पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी व दीपों के प्रकाश से सराबोर रहा। शाम होते ही घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद देर रात तक जमकर आतिशबाजी की और लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तैयारियां शुरू हो गई थी। आंगन और मुख्य द्वार पर महिलाओं व बालिकाओं ने सुबह से ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। इसके साथ ही त्योहार के व्यंजन भी बनाए गए।
विज्ञापन

दीपों के पर्व दीपावली पर घरों के अलावा प्रतिष्ठानों पर देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। पूजन के समय पांच बजकर 29 मिनट होते ही लोगों ने घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ-साथ सरस्वती जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया। वहीं देर शाम लाभ के मुहूर्त में साढ़े 10 बजे के बाद लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पूजन कर मनौती मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर शाम होते ही चारों तरफ दीपकों की रोशनी से उजाला ही उजाला फैला दिखाई दिया। एक साथ घरों के बाहर रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों से शहर जगमग दिखाई दे रहा था। नए-नए वस्त्रों में तैयार होकर विधि विधान से भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। इसके बाद दीपक जलाकर पूरे घर को रोशन किया और जमकर पटाखे दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed