फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worship Mother Chandraghanta and raise slogans

Auraiya News: मां चंद्रघंटा की आराधना कर लगाए जयकारे

Sat, 21 Mar 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Worship Mother Chandraghanta and raise slogans
फोटो-15-बिधूना के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
औरैया। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जनपद में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

शहर के मंगला काली मंदिर, महामाया काली मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत बिधूना, अजीतमल व आसपास के क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बिधूना के प्राचीन दुर्गा मंदिर और रुरुगंज स्थित ज्वाला देवी मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने व्रत रखकर मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम की आरती में भी भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

अजीतमल के आजाद नगर स्थित शीतला माता मंदिर में विशेष रूप से महिलाओं की भीड़ रही। इसके अलावा संतोषी माता मंदिर, शिव मंदिर, ध्यान मंदिर, शनिचरा मंदिर व सेवपुर स्थित काली मंदिर सहित अटसू, हैदरपुर, बिरहुनी, भीखेपुर और मुरादगंज के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ व आरती के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु

कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव वैवाह स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार रात देवी जागरण आयोजित किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत की। जागरण के दौरान भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, मां काली व मां दुर्गा की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।

कलाकारों की प्रस्तुति पर भक्त तालियां बजाते और झूमते नजर आए। पूरी रात चले इस कार्यक्रम का समापन सुबह आरती, तारा रानी की कथा और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर कन्हैया दुबे, गौरव शुक्ला, सतीश चौबे, नितिन यादव, विशेष यादव व राम लखन उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed