फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   worker,corona,lockdoun,auraiya

दिल्ली से लौट रहे प्रवासी, गांवों में बढ़ रहा खतरा

Sat, 24 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
worker,corona,lockdoun,auraiya
फोटो-24एयूआरपी-2- बिधूना बस स्टैंड से पैदल गांव को जाता प्रवासी परिवार - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। विभिन्न प्रदेशों से गृह जनपदों की ओर निकल पड़े मजदूरों के पैदल चलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। तमाम मजदूर, ट्रक, मेटाडोर जैसे लोडर वाहनों से भी गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। कुछ तो वाहन न मिलने से जिले की सीमाओं तक पहुंचने के बाद पैदल गांवों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद लगाए गए लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों और महानगरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर लॉकडाउन में अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। पैदल चलने के साथ-साथ मजदूरों को जो भी साधन मिलता है, उसी में सवार हो जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बिधूना कस्बे में तमाम मजदूर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। इनमें से अधिकांश लोग दिल्ली से रहे हैं। दिल्ली से लौटे तमाम प्रवासी क्षेत्र के पसुआ, इनपामऊ, रूरूकलां, ऐली, रूप सहार जाते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में निगरानी समिति नहीं कर रही जांच
गांव में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, लेकिन उनकी गांव की निगरानी समिति जांच नहीं कर रही है। इतना ही नहीं गांव पहुंचने वाले कोविड नियमों की अनदेखी भी कर रहे है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों से कोविड हेल्थ डेस्क नदारद है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से गांवों में खतरा बढ़ने लगा है।

स्वास्थ्य टीमें गठित कर लोगों जांच कराई जाएगी। गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन के साथ ही निगरानी समिति भी नजर रख रही है। गांव में पहुंचने वाले लोगों को लगातार जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिना जांच कराए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।-राशिद अली खान, एसडीएम।

फोटो-24एयूआरपी-3- पैदल जाते मजदूर

फोटो-24एयूआरपी-3- पैदल जाते मजदूर- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed