फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women sat down in front of the JCB; the team that had arrived to clear the path returned.

Auraiya News: जेसीबी के सामने बैठ गईं महिलाएं, रास्ता खुलवाने पहुंची टीम लौटी

Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women sat down in front of the JCB; the team that had arrived to clear the path returned.
जेसीबी के आगे बैठी महिला। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : 1
अटसू। क्षेत्र के गांव बल्लापुर में पुराने नाले और आवागमन का रास्ता बंद किए जाने का विवाद बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। इस दौरान रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। महिलाओं के विरोध के चलते टीम को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गांव निवासी गोपाल शुक्ला ने थाना अजीतमल में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके मकान के सामने वर्षों पुराना नाला था। इससे कई घरों का पानी निकलता था। इसी स्थान से उनके मकान का मुख्य रास्ता भी था। आरोप है कि करीब 18 माह पहले भारत सिंह पाल ने अपने पुत्रों के साथ नाले में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया। इससे जल निकासी रुकने के साथ ही चार घरों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


गोपाल शुक्ला का कहना है कि बरसात का पानी मकान में भरने से दीवारों और छतों में दरारें आ गई हैं। लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने पुलिस व संबंधित विभाग की संयुक्त जांच कराकर नाला खुलवाने और रास्ता बहाल कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम निखिल राजपूत, नायब तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भारत सिंह के पक्ष की महिलाएं जेसीबी के आगे आकर बैठ गईं। टीम ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानी नहीं। इस दौरान समझौता का भी प्रयास हुआ। एक घंटा चले विवाद के बाद टीम वापस लौट गई।

जेसीबी के आगे बैठी महिला। स्रोत: ग्रामीण

जेसीबी के आगे बैठी महिला। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed