फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy crop sown on government land; encroachment removed by ploughing it up.

Auraiya News: सरकारी जमीन पर बोई धान की फसल, जोतकर हटाया कब्जा

Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop sown on government land; encroachment removed by ploughing it up.
कार्रवाई के दौरान मौके पर अ​धिकारी।संवाद
बेला। जन सुनवाई पोर्टल पर करीब 40 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर धान की फसल बोने की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जांच की। धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर भूमि कब्जा मुक्त कराई।
विज्ञापन


गांव परसादीपुरवा निवासी अशोक कुमार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर धान की फसल बोने की शिकायत की गई थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच-पड़ताल के बाद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। राजस्व टीम ने बताया कि ग्राम सभा की करीब 40 बीघा भूमि पर कब्जे की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


मौके पर खड़ी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर करीब 20 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। वहीं, शेष भूमि पर अभी भी कब्जा होने की बात सामने आई है। उस पर भी आगे कार्रवाई की जाएगी। बागीस, रणवीर, सुभाष, राजेंद्र, जोर सिंह और उदय सिंह आदि द्वारा कब्जा किए जाने की बात सामने आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed