फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power supply to four villages disrupted for four hours due to insulator burnout.

Auraiya News: इंसुलेटर जलने से चार घंटे ठप रही चार गांव की आपूर्ति

Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Power supply to four villages disrupted for four hours due to insulator burnout.
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आने से बृहस्पतिवार को करीब चार घंटे तक कस्बे व चार गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे बिहारीपुर और कंचौसी के बीच लाइन में फाल्ट आने से कंचौसी , घसापुरवा, रोशनपुर, बिनपुरापुर समेत पूरे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। इससे घरों में लगे पंखे व कूलर बंद हो गए। इसका असर दो हजार से ज्यादा लोगों पर पड़ा। उधर, सबमर्सिबल पंप न चल पाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया जा सका। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि 11 हजार की लाइन में इंसुलेटर जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक कर दिया गया है और अब आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed