फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women made aware about farming

ग्रामीण महिलाओं को कृषि के प्रति किया जागरूक

Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women made aware about farming
फफूंद(औरैया)। परवाहा स्थित सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण महिला किसानों को कृषि के विभिन्न क्षेत्रों, पशुपालन व व्यवसायों में बढ़ती भागीदारी व योगदान के बारे में बताया। किसान महिलाओं ने पोषण वाटिका प्रदर्शनी भी लगाई। पोषण वाटिका के लिए 65 महिलाओं को सब्जियों के बीज दिए गए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक अनंत कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होते हुए भी उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अशिक्षा, अनभिज्ञता, उदासीनता और अंधविश्वास उनकी सशक्तिकरण की राह में मुश्किलें बढ़ाते हैं। कई महिलाओं ने इन बाधाओं से जूझकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। पशु पालन वैज्ञानिक बृज विकास सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि आधारित देश है और पशुधन क्षेत्र इसका एक अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

गृह वैज्ञानिक डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि वर्तमान में महिला किसान और महिला स्वयं सहायता समूहों का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन कर आय अर्जित कर सकती हैं। मधुमक्खी पालन, मछली पालन व मुर्गीपालन में भी महिला किसानों के लिए काफी अवसर हैं। मृदा वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह ने कृषि में मिट्टी की जांच व सुधार के बारे में बताया। कहा कि कुपोषण के लिए मिट्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार है। पोषण रहित मिट्टी में उगने वाले फल, फूल और अनाज में निश्चित पोषक तत्वों की कमी रहती है। केंद्र में महिलाओं द्वारा लगाई प्रदर्शनी का आकलन वैज्ञानिकों ने किया। इस दौरान उपेंद्र कुमार सिंह , जसवंत सिंह , नरेंद्र पाल, कुलदीप सिंह व अमृत पाल मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed