{"_id":"603546dd8ebc3ee974200c53","slug":"women-beaten-report-auraiya-news-knp613729763","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को निर्वस्त्र कर पीटने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को निर्वस्त्र कर पीटने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू स्थित कांशीराम कालोनी में मामूली विवाद में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कांशीराम कालोनी में मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता के वस्त्र फाड़ दिए। उधर बचाने पहुंचे पीड़िता के पति को भी दबंगों ने लात-घूसों से पीट दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। घटना के बाद पीड़िता भी कालोनी के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने कांशीराम कालोनी निवासी नीलम गुप्ता, नीलम पत्नी स्व.दिलीप, मनोरमा पत्नी नंद किशोर, कुलदीप कुमार पुत्र राजाराज सोनी, गोलू सोनी पुत्र स्व. पटे, लल्ला पोरवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।