फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman hanged herself to death at her parents' homeWoman hanged herself to death at her parents' home

Auraiya News: महिला ने मायके में फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 24 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself to death at her parents' homeWoman hanged herself to death at her parents' home
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव अंतौल स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने सोमवार दोपहर घर के बरामदे में पंखे के कुंडे में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पति के गुटका खाने की आदत से नाराज महिला करीब डेढ़ माह से मायके में थी।
विज्ञापन

गांव अंतौल निवासी रामशंकर ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी सुधा (20) की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू के साथ की थी। दामाद के गुटका खाने से बेटी नाराज रहती थी। वह 12 जनवरी को मायके आ गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दामाद बेटी को लेने घर पर आया था। बेटी ने खाना खाने की बात कही थी, इसपर दामाद दोपहर में वापस आने की बात कहकर चला गया। दोपहर एक बजे जब वह घर पहुंचा तो उसे बेटी का शव बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का शव देख परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाशपाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed