फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman found hanging, murder charge

Auraiya News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging, murder charge
अटसू। रविवार दोपहर एक घर के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौनी का पुरवा गांव निवासी सुखवीर का विवाह सात साल पहले अछल्दा के गांव गणेश का अड्डा निवासी राकेश की पुत्री अनीता से हुआ था। उसके तीन वर्ष की पुत्री है। सुखवीर के पिता अहिबरन सिंह अजीतमल कोतवाली में होमगार्ड हैं। रविवार को सुखवीर मजदूरी करने चला गया। पिता और मां खेतों में फसल काटने चले गए। पुत्री बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद सुखवीर घर आया तो कमरे में पत्नी अनीता (30) का शव कमरे में छत के हुक से लटका पाया। जिस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। फौरन परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के पिता व भाइयों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने अनीता की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया। जानकारी पर अटसू चौकी इंचार्ज विकास त्रिपाठी ने पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम को भेजा है, हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed