{"_id":"634b0d1f54deb3765e4c998a","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-auraiya-news-knp723391230","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप-
विज्ञापन
दिबियापुर/ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा में शनिवार सुबह 11 बजे के करीब विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पिता व भाई ने हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
नयापुरवा निवासी करन प्रताप उर्फ रजनू की पत्नी विनीता (30) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतका के बेटे शिवाशू (7) से पूछताछ की। बेटे ने बताया कि मां के साथ पिता ने मारपीट की थी। इधर बेला थाने के दौलतपुर गांव निवासी मृतका के पिता प्रेमचंद व भाई इंद्रपाल भी जा पहुंचे।
पिता ने बताया कि बेटी विनीता राजपूत की शादी दिबियापुर के नयापुरवा निवासी मान सिंह के बेटे करन प्रताप उर्फ रजनू से आठ साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे शिवांशू व वासु है। करन गुरुग्राम में स्थित एक कंपनी में काम करता है। आरोप है कि मायके से अतिरिक्त दहेज की मांग न करने पर बेटी के साथ दामाद मारपीट करता था और उसे खर्चा भी देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
करवाचौथ को गुरुग्राम से घर लौटा और बेटी को प्रताड़ित किया। शनिवार सुबह पति ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर बेटी को मार दिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
दिबियापुर थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही, बच्चे ने भी पिता पर मां की हत्या करने की बात कही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जाएगी।