फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies in car accident

Auraiya News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in car accident
बेला। तेज रफ्तार कार ने शनिवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार व चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भारापुरवा निवासी रामकांति (50) पत्नी अहिवरन सिंह अपने बेटे अमित के साथ बाइक से गांव टिडुआ के पास स्थित अपने खेत पर गेहूं काटने जा रही थी। टिडुआ मोड़ के पास पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे रामकांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने कार व चालक को पकड़ लिया।
परिजन महिला को याक़ूबपुर स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद के गांव पहाड़ीपुर के पास पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजन शव को शाम करीब साढ़े छह बजे बेला थाना लेकर पहुंचे, वहां से उसे बेला सीएचसी ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनके चार बेटे व एक बेटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed