फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman commits suicide by jumping in front of a goods train

Auraiya News: महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

Fri, 07 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of a goods train
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन के पूर्व की तरफ डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर महिला ने देर रात जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटाया। जानकारी पर पहुंचे परिजन से पुलिस ने पूछताछ की। महिला के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के समय महिला का पति दिल्ली में और बच्चे घर पर थे।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव केबिन की मड़ैया निवासी आनंद की पत्नी संगीता (40) गुरुवार रात बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। शुक्रवार तड़के संगीता बच्चों को छोड़कर घर से निकल गई। रेलवे स्टेशन के पास विकास वैली गेस्ट हाउस के सामने डीएफसी लाइन पर आ रही मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह उठने पर बच्चों को मां नहीं दिखाई दी। इसके बाद जेठ प्रमोद, भाई भोला सिंह ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस को प्रमोद ने बताया कि संगीता का पति आनंद दिल्ली में कैब चालक है। उसकी आठ साल की बेटी लवी और दो बेटे वरुण और निक्कू हैं। संगीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। बताया कि बेटी लवी ताऊ के घर सोई थी। वहीं महिला का मोबाइल पुलिस को अभी तक नहीं मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला घर से बिना बताए घर से निकली थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed