फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman assaulted in bank while counting notes

Auraiya News: नोट गिनते समय महिला से बैंक में टप्पेबाजी

Sat, 01 Feb 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in bank while counting notes
एरवाकटरा। कस्बा के चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में शुक्रवार को खाते से पैसे निकालकर गिन रही महिला से टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज 17 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़िता के शोर मचाने पर खाताधारक व बैंक कर्मियों की भीड़ जुटी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन



एरवाकटरा निवासी ऊषा देवी ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर चौराहे पर थाने के सामने किशनी रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पहुंची थीं। उन्होंने बचत खाते से 50 हजार रुपये निकाले। निकासी करने के बाद बैंक के अंदर ही कुर्सी पर बैठकर रुपये गिन रही थीं। एक युवक ने उसके पास आकर कहा कि नोटों की गड्डी में एक नकली नोट है।
विज्ञापन




इससे पहले वह कुछ समझ पाती उसने गड्डी से एक नोट निकालकर पकड़ा दिया। इसी बीच टप्पेबाज ने गड्डी से 17 हजार रुपये पार कर दिए। जब तक महिला कुछ पाती तब तक टप्पेबाज भाग गया। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस व बैंक कर्मियों ने बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि महिला ने किसी युवक को पैसे गिनने को दिए थे। इसी बीच टप्पेबाज ने पैसे पार कर दिए। फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed