फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   With the onset of winter, the market for warm clothes is decorated.

Auraiya News: सर्दी की आहट से सज गया गर्म कपड़ों का बाजार

Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the market for warm clothes is decorated.
कान पर गर्म कपड़े खरीदतीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
बिधूना। सर्दी ने दस्तक दे दी है, ऐसे में बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, फुल टी-शर्ट सहित नई डिजाइन के कपड़े सज गए हैं। फिलहाल प्री-विंटर कलेक्शन की जोरदार बिक्री हो रही है। सहालग और ठंड के मौसम को देखते हुए लोग पहले से ही खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


सर्दियों के बचाव के लिए बच्चों, युवक-युवतियों की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन में गर्म कपड़े मंगाए गए हैं। दुकानों में वूलन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर और फुल जैकेट की 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट व्यापारी संदीप राजावत, हिमांशु वर्मा, चंदन गुप्ता, संजीव गुप्ता और नीतू गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए भी ब्लेजर, वूलन स्कर्ट और हाफ कोट की नई डिजाइन बाजार में आई हैं। इस बार वूलन फैब्रिक के साथ स्टाइलिश डिजाइन वाले कपड़े ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय पारा गिरने से वूलन ट्रैकसूट की मांग तेजी से बढ़ी है। व्यापारी बताते हैं कि ये ट्रैकसूट न सिर्फ मुलायम और आरामदायक हैं बल्कि बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक डिजाइन में भी उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, गर्म कपड़ों की बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed