फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Where cleanliness has been done, make arrangements to maintain cleanliness continuously.

Auraiya News: जहां साफ सफाई हुई है, वहां लगातार सफाई बनाए रखने के लिए करें इंतजाम

Sun, 01 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Where cleanliness has been done, make arrangements to maintain cleanliness continuously.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू ने स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विनय पांडेय को निर्देश दिए कि जहां पर साफ सफाई हुई है। वहां पर लगातार सफाई बनाए रखें। ताकि नगर लगातार स्वच्छ बना रहे।

रविवार को नगर पंचायत दिबियापुर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। यहां पहुंचे नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। फफूंद चौराहे पर खड़ी बसों और वाहनों को हटवाकर उनके पीछे गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर प्रतिदिन साफ सफाई होती है। लेकिन कई स्थान लगातार सफाई से अछूते रह जाते हैं। उन स्थानों पर भी सफाई कराऐंगे तो नगर स्वच्छ नजर आएगा।
विज्ञापन

ईओ विनय पांडेय ने फफूंद चौराहे पर खड़े वाहनों को हटवाकर सफाई कराई। ईओ ने बताया कि यहां खड़ीं दो खराब बसों के हटाने के लिए संबंधित बस मालिकों को कहा गया है। ताकि यहां साफ सफाई कराई जा सके। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, एडीएम राजस्व एमपी सिंह, चेयरमैन राघव मिश्रा, पूर्व सभासद रवि प्रकाश समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






फोटो-20- स्वच्छता अभियान चलाते भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

दिबियापुर। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाड़ू लेकर साफ सफाई की। नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, मंडल महामंत्री राजा भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष अंकित दुबे, अभिषेक राजपूत, पुष्पराज तिवारी, मनोज नायक, रितेश शुक्ला, शिवम राजपूत आदि मौजूद रहे।







फोटो-21-- सफाई अभियान चलाते गेल सीआईएसएफ के जवान

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों ने चलाया सफाई अभियान

दिबियापुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई गेल पाता के अधिकारियों एवं जवानों ने एक तारीख एक घंटा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। औरैया दिबियापुर मार्ग पर स्थित सीआईएसएफ इकाई गेल पाता परिसर के मुख्य द्वार से लेकर गेल कंप्रेसर स्टेशन तक साफ सफाई की। सहायक कमांडेंट जगत सिंह जंगपंगी, निरीक्षक स्तुति नंदा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक कृपा शंकर शुक्ला, उपनिरीक्षक जेएस यादव, सपना, शेर सिंह आदि ने अभियान में हिस्सा लिया।





फोटो-22- स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान के लिए रैली निकालते एनटीपीसी के अधिकारी और सीआईएसएफ जवान

सीआईएसएफ जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

दिबियापुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी में स्वच्छता ही सेवा (एक तारीख एक घंटा) अभियान के तहत एक घंटे तक श्रमदान किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। यहां आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरव बाबू, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, एनटीपीसी एजीएम संजय बाल्यान, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ परशुराम राय, असिस्टेंट कमांडेंट राकेश कुमार, निरीक्षक प्रेम रंजन समेत केंद्रीय विद्यालय के 15 अध्यापकों एवं 50 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं एवं बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
--------------
फोटो-23- अटसू में फावड़ा से सफाई करते ग्रामीण। संवाद
नगर पंचायत व गांवों में चला सफाई अभियान
अटसू। नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने सफाई कर्मी व नगर के जन सामान्य व कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवों में प्रतिनिधियों व सचिव, पंचायत सहायक व ग्रामीणों ने मिलकर अभियान को आगे बढ़ाया। रविवार को सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे तक नगर पंचायत में प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने कर्मचारियों व कस्बे के लोगों के साथ मिलकर आंबेडकर पार्क व मुहल्ले की गलियों की साफ सफाई कराई। वहीं गांव चांदपुर ककरैया में प्रधान प्रतिनिधि प्रहृलाद सविता, ऊचा बहादुर में प्रधान कुलदीप राजपूत, टढवा बिकू में प्रधान सोनू यादव, लालपुर शाहपुर में लल्लू राजपूत प्रधान,व सचिव योगेंद्र कुशवाहा, सौहरी गढि़या में प्रधान प्रतिनिधि कपिल यादव, बीघेपुर में प्रधान लोकेंद्र राजपूत व सचिव गवेंद्र पाल, ब्यौरा नबलपुर में अवनीश पाल ग्राम प्रधान ने व बिलावा पंचायत में गजराज सिंह ने स्वयं फावड़ा लेकर सफाई अभियान चलाया। संवाद

-----------
गांव की गलियों को किया गया साफ-सुथरा

ककोर। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दहगांव में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बढ़कर हिस्सा लिया।। इस सफाई अभियान में सुबह से ही ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी प्रधान प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह पाल ने सफाई अभियान पखवाड़ा के तहत सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने पूरे गांव में गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों के साथ लेकर सभी नालियों की सफाई की गई और पूरे गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया। इस मौके पर मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह, प्रेम कुमार, कृपाल सिंह, राकेश, कप्तान, उमेश, खुशी लाल, मुंशीलाल, प्रेमचंद, राकेश, उमेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article