फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the water level of Yamuna decreased, the soil started sagging

औरैयाः यमुना का जलस्तर घटा तो धसकने लगी मिट्टी

Sun, 21 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
When the water level of Yamuna decreased, the soil started sagging
खेतों में भरे बाढ़ के पानी में डूबीं फसलें। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही मिट्टी की धसकने लगी है। रविवार को गोहानी कलां संपर्क मार्ग किनारे मिट्टी धसकने से पुलिया के पास गहरा गड्ढा बन गया है। पानी भरा होने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया है। बाढ़ के पानी में अभी सैकड़ों एकड़ फसल डूबी है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से सदर व अजीतमल तहसील क्षेत्र के 28 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। शनिवार को नदी का जलस्तर 112 मीटर के ऊपर पहुंच गया था। रविवार से जलस्तर में गिरावट आने से किनारे बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। खेतों में पानी भरा होने सैकड़ों एकड़ ज्वार, बाजरा, सरसों व मक्के की फसल अभी भी पानी में डूबी है। किसान पिछले साल की तरह बाढ़ के साथ आई रेत से खेतों में जमा होने की आशंका से परेशान हैं। रेत जमा होने से अगले फसल भी नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

एक साल तक किसान नहीं कर सके थे फसलों की बुआई
पिछले वर्ष यमुना नदी में आई बाढ़ ने सदर तहसील व अजीतमल तहसील के 28 गांवों में भयंकर तबाही मचाई थी। बाढ़ जाने के बाद अजीतमल तहसील क्षेत्र के जुहीखा व गूंज गांव स्थित खेतों में चार फीट तक बालू छोड़ गई थी। बिना रॉयल्टी के बालू खेतों से न हट पाने की वजह से किसान अपने खेतों में फसल की बुआई भी नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed