फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the ineligible were sidelined, ration cards started being made for the eligible.

Auraiya News: अपात्र हुए किनारे तो पात्रों के बनने लगे राशन कार्ड

Sun, 26 Oct 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
When the ineligible were sidelined, ration cards started being made for the eligible.
औरैया। शासन स्तर से हाल ही में चार पहिया वाहन मालिकों की सूची जारी की गई थी जोकि कार्डधारक होने के साथ ही गरीबों का राशन डकार रहे थे। इस सूची के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से सत्यापन कराते हुए इन कार्डधारकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब इन खाली हुई जगहों पर नए कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। जिसने राशन कार्ड से वंचित पात्रों को मौका दे दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वाहन मालिकों को प्रदेश भर में सूचीबद्ध किया गया था जिनका राशनकार्ड से मिलान कराया गया था। इस कवायद में औरैया जिले में चार हजार के करीब चार पहिया वाहन मालिक चिह्नित किए गए थे जोकि कोटे की दुकानों से गरीबों का राशन उठा रहे थे। ऐसे में शासन से जारी हुई सूची का पूर्ति विभाग की ओर से सत्यापन शुरू कराया गया। सत्यापन के बाद चार हजार कार्डों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


अब इन कार्डों की खाली हुई जगहों पर योजना से वंचित पात्रों को जगह दी जा रही है। ऐसे में पात्र लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कराते हुए कार्यालय के चक्कर काटना शुरू कर दिया है। विभाग की माने तो रोजाना 100 से 150 पात्रों के राशन कार्ड बन भी रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले लोगों के राशनकार्ड बनने लगे हैं। जिसका भी कार्ड न बना हो। वो अपना आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

जनसंख्या के हिसाब से 79 फीसदी लोग राशनकार्ड से संतृप्त



विभागीय गुणागणित में जिले की आबादी के मुकाबले 79 फीसदी लोग राशनकार्ड से संतृप्त हो चुके हैं। इसमें अत्योदय कार्ड धारक 51,506 व पात्र गृहस्थी कार्डधारक 2,20,120 हैं। जिनके सदस्यों की संख्या 1,031,488 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed