{"_id":"597395314f1c1b1c658b482f","slug":"when-the-demand-for-dowry-is-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला
औैरैया
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना में पति व महिला के बीच सुलह-समझौता करातीं थानाध्यक्ष दीपा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के मोहल्ला बालूगंज निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री को मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के पति को तलब किया। समाचार भेजे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश कर रही थी।
बालूगंज निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री चांदनी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र प्रेमशंकर से 29 जनवरी 2015 को हुई थी। पहली विदा के बाद पुत्री जब ससुराल गई तो सास ऊषा देवी दहेज से संतुष्ट नहीं दिखाई दी। सास ने चांदनी से मायके से दो लाख रुपये पति को कारोबार कराने के लिए लाने को कहा। पुत्री ने यह बात उसे बताई। इस पर उसने फोन से ससुरालियों को मजबूरी बताते हुए असमर्थता जताई। ससुरालीजनों की ओर से पुत्री को परेशान न करने का आश्वासन भी दिया गया।
कुछ दिन बाद फिर से रोहित, प्रेमशंकर, सास व देवर उत्कर्ष व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि उसे ससुराल में भूखा-प्यासा रखते हुए मारपीट भी की। पुत्री ने फोन से इसकी जानकारी दी तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचकर ससुरालीजनों को समझाया। उसने माली हालत का हवाला देते हुए दो लाख रुपये देने में असमर्थता जताई। ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को 16 जुलाई को घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति को तलब किया। जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता के माध्यम से सुलह-समझौता कराए जाने का प्रयास जारी था। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति के अनुसार आगेे की कार्रवाई की जाएगी।