फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the bus stopped by applying brakes, the bike collided from behind, old man injured

Auraiya News: ब्रेक लगाकर रोकी बस तो पीछे से भिड़ी बाइक, वृद्ध घायल

Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
When the bus stopped by applying brakes, the bike collided from behind, old man injured
एरवाकटरा (औरैया)। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से चलती बस में पीछे से एक बाइक भिड़ गई। जिससे बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। हादसे को देख एकत्रित लोगों ने बस चालक से हाथापाई की।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी लाल सिंह (70) अपने पुत्र अजय कुमार के संग सोमवार को कोतवाली बिधूना के रठगांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र के लगन में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात को दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। उनकी बाइक बढ़िन गांव के पास पहुंची थी, तभी किशनी-बिधूना मार्ग पर बाइक के आगे चल रही प्राइवेट बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक आगे चलती बस में भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल लाल सिंह को सीएचसी लेकर गई, जहां चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया, वहीं आदर्श नगर बिधूना निवासी बस चालक उत्तम सिंह ने बताया कि सवारी के कहने पर बस रोकी गई।
सवारी बैठाकर जैसे ही वह आगे बढ़ा, कुछ लोगों ने उसके संग मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed