फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wheat purchase in the name of formality

गेहूं खरीद के नाम पर औपचारिकता

Sat, 02 Apr 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 02 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchase in the name of formality
औरैया सहकारी क्रय विक्रय समिति - फोटो : amar ujala beuro
साल 2016-17 में किसानों से गेहूं खरीद के लिए शुक्रवार से क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। पहले दिन क्रय केंद्रों की गतिविधियों को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की तो अधूरे मानकों पर खुले क्रय केंद्र संसाधनाें के नाम पर सिर्फ ढांचे ही नजर आए। क्रय केंद्रों पर न तो छाया और पानी का प्रबंध दिखाई दिया और न ही क्रय प्रभारी मौके पर मौजूद मिले। सहायकों के भरोसे संचालित हुए क्रय केंद्रों को लेकर हमारे संवाददाता की रिपोर्ट।
विज्ञापन


समय- 11.35 बजे
सब कुछ गायब, हमीं हैं साहब
औरैया। मंडी समिति परिसर में औरैया सहकारी क्रय विक्रय समिति को पीसीएफ क्रय एजेंसी ने  गेहूं खरीद केंद्र बनाया है। इस केंद्र की पड़ताल के दौरान खरीद केंद्र प्रभारी ज्ञानेंद्र बाबू तिवारी तो मौजूद मिले, लेकिन किसानों से गेहूं खरीदने को इस केंद्र पर सब कुछ गायब मिला। केंद्र पर छाया का तो इंतजाम दिखा। लेकिन पानी दूर-दूर तक नजर नहीं आया। इलेक्ट्रानिक तराजू से बैटरी गायब दिखी तो क्रय एजेंसी की ओर से केंद्र पर बारदाना के साथ ही क्रय प्रभारी को बजट भी उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन


समय- 12.05 बजे
लापरवाही की माया, न बैनर न छाया
औरैया। साल 2016-17 की गेहूं खरीद के लिए मंडी परिसर में ही संचालित यूपी सहकारी संघ लि. भवन में यूपीएसएस क्रय एजेंसी ने खरीद केंद्र खोला है। पड़ताल के दौरान केंद्र तो खुला मिला लेकिन क्रय प्रभारी गिरधारी लाल मिश्रा गैरहाजिर मिले। केंद्र पर सहायक बैठा हुआ मिला। केंद्र पर संसाधनों के नाम पर छलना, इलेक्ट्रानिक तराजू, पंखा तो दिखाई दिया। लेकिन केंद्र पर बैनर लगा हुआ नहीं मिला। केंद्र पर आने वाले किसानों के बैठने का इंतजाम तो दिखाई दिया। लेकिन न तो यहां पीने का पानी मिला और न ही किसानों के पशुओं के ठहरने के लिए छाया का इंतजाम नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय- 12.35 बजे
तैयारी धड़ाम, खरीद का बस नाम
औरैया। शासकीय आदेश के तहत खाद्य एवं रसद भंडार गृह के एक हिस्से को खाद्य विभाग की ओर से क्रय केंद्र तो बना दिया गया। लेकिन क्रय पर पड़ताल के दौरान तैयारी धड़ाम दिखाई दी। औपचारिकता के नाम पर इस केंद्र पर सत्र की गेहूं खरीद का बैनर तो लगा हुआ दिखा लेकिन खरीद के लिए जरूरी रजिस्टरी अभिलेख नहीं मिले। गायब मिले क्रय प्रभारी सुनील कुमार को मीटिंग में व्यस्त बताया गया। सहायक के तौर पर कर्मचारी फूल सिंह ही मौजूद मिले। केंद्र पर पानी के साथ छाया का इंतजाम अधूरा मिला।


हमारी भी सुनें
औरैया। सत्र की गेहूं खरीद के लिए शुक्रवार को खुले क्रय केंद्र महज औपचारिकता ही है। यह बात प्रत्यक्ष रूप से न सही लेकिन केंद्र पर मौजूद मिले क्रय प्रभारी व सहायकों ने सवालों के जवाब पर ऐसा ही संकेत दिया। क्रय प्रभारी व सहायक क्रय केंद्रों पर अभी 15 दिन और ऐसे ही इंतजाम रहने की बात कह रहे हैं।

किसानों से गेहूं खरीद के लिए छह क्रय एजेंसियों के माध्यम से 67 क्रय केंद्र संचालित करा दिए गए हैं। क्रय केंद्रों पर सभी इंतजाम पूरे कराए जा रहे हैं।
दिलीप कुमार, प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed