{"_id":"5acba1164f1c1b6b6b8b492c","slug":"weeds-in-the-village-by-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत से गांव में मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत से गांव में मातम
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सत्यम की फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलझाड़ी निवासी उदयपाल राठौर का बेटा सत्यम की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। सोमवार देर शाम उसका शव गांव आते ही शोक जताने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद में संगम के तट पर स्नान करते समय रविवार को एयरफोर्स जवान सत्यम (21) पुत्र उदय पाल सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
जानकारी होते ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला और एरवाकटरा के गांव बेलझाड़ी निवासी पिता उदयपाल सिंह को घटना की सूचना दी।
मां ऊषा देवी की आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बहन शालिनी भी रोते-रोते सूज गईं। बीटीसी की ट्रेनिंग करने वाले बड़े भाई शुभम बेसुध हो गया।
बंगलुरू से भेजा गया था इलाहाबाद
सत्यम 18 माह पहले ही एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। बंगलुरू में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। इधर दस दिन के लिए सत्यम को बंगलुरू से इलाहाबाद भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन