फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Web series Dahan: Rakhon's mystery showing splendor

वेब सीरीज दहन: राखन का रहस्य में वैभव दिखा रहे जलवा

Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Web series Dahan: Rakhon's mystery showing splendor
दिबियापुर (औरैया)। नगर निवासी वैभव यादव वेब सीरीज की दुनिया में धमाल मचा रहे है। 16 सितंबर को हॉटस्टार पर आई वेब सिरीज के बाद वैभव का किरदार खासा चर्चा में है।
विज्ञापन

सीरीज में वह खदान की खोदाई करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी रामलाल यादव का चरित्र निभाते नजर आते हैं। वह इस सीरीज में प्रसिद्ध अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैभव यादव नगर के संजय नगर थाने के पीछे रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पलता यादव के बेटे हैं। वैभव यादव ने दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से वर्ष 2009 में नौंवी पास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर से 12वीं तक की पढ़ाई की। वर्ष 2014 से 2018 तक गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की। वैभव के अनुसार इंजीनियरिंग में स्ट्रीट प्ले, स्टेज प्ले होते थे। इसके चलते थिएटर की ओर रुझान होता चला गया।
इसमें पारंगत होने के लिए वर्ष 2018 से 2020 तक दिल्ली के मंडी हाउस में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद मुंबई का रुख किया। 2020 से मुंबई में एक्टिंग के साथ एवं कास्टिंग के लिए ऑडीशन लेते हैं।

अब तक ड्रीम इलेवन एप के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ एक विज्ञापन किया है। सोनी लिव एप पर चलो कोई बात नहीं, वेब शो भी आया।
22 अप्रैल को वैभव का वेब शो गिल्टी माइंड एमेजान प्राइम ऐप पर एअर हुआ था। वैभव के पिता स्वर्गीय असित कुमार यादव औरैया जिले के कई ब्लाकों में सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed