फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging on the road for seven years, villagers protested

Auraiya News: सड़क पर सात साल से जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road for seven years, villagers protested
फोटो-11 एयूआरपी 07 सड़क पर भरे पानी में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
दिबियापुर। ग्राम पंचायत ककराही में औरैया रोड स्थित सड़क पर सात साल से जलभराव है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन

शिकायत पर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने पानी में घुसकर प्रदर्शन किया और डीएम से सड़क निर्माण करवाने की मांग की। ग्रामीणों और महिलाओं ने बताया कि सड़क की दुर्दशा से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। स्कूली बच्चे भी दलदल भरे पानी में गिरते हैं। इससे उनके कपड़े गंदे होते हैं और चोट भी लगती है।
ग्रामीण प्रशांत कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रमोद पाठक ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित सभी सक्षम अधिकारियों को इस समस्या से लिखित रूप से अवगत कराया गया है। दो-तीन बार ग्रामीणों ने चंदे से मिट्टी डलवाई थी। तब सड़क निकलने लायक बनी थी, लेकिन इस साल फिर वही स्थिति हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि उन्होंने भाग्यनगर ब्लॉक में पूर्व सैनिक कमेटी में भी इस समस्या को रखा। डीएम तक इसे पहुंचाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने कहा कि वह सचिव से बात कर जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बाद सड़क बनवाई जाएगी। ककराही प्रधान ने बताया कि निधि का पैसा आने पर सड़क बनवा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गौरव अवस्थी, अमर नाथ मिश्रा, प्रदीप, प्रहलाद और विनोद आदि ग्रामीण मौजूद थे।


मुक्तिधाम जाने वाला मार्ग बदहाल

दिबियापुर। नगर पंचायत में निचली गंग नहर के पास बना मुक्तिधाम मार्ग बदहाल है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। मुख्य सड़क से मुक्तिधाम तक पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर फिसलन होने से लोगों को जाने में भी दिक्कतें होती है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन, विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed