फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Was shot on suspicion of friendship with female friend, three arrested

Auraiya: युवक को सरेआम मारी थी गोली, महिला मित्र से दोस्ती का था शक, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

Auraiya Crime: फफूंद थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने के मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया है कि महिला मित्र से दोस्ती होने के शक में गोली मारी गई थी। मंदिर जाते समय बाइक सवारों ने युवक पर गोली चलाई थी।

विज्ञापन
Was shot on suspicion of friendship with female friend, three arrested
गोली मारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर में सोमवार सुबह सरेआम युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ने महिला मित्र से बात किए जाने के शक में गोलीकांड की घटना कबूल की है।

विज्ञापन

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि सार्थक तिवारी की महिला मित्र से शेखर शुक्ला की बातचीत होने के शक में कुछ पहले विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सार्थक दिल्ली में रहता था और सोमवार सुबह ही दिल्ली से आया।
विज्ञापन

घर आने के बाद वह अपने दोस्त गोपाल अवस्थी की बाइक से माखनपुर निवासी रजनीश उर्फ बाबू के घर गया। यहीं पर शेखर का काम तमाम करने की योजना बनाई। रजनीश से तमंचा व कारतूस लेकर सार्थक और गोपाल जैतपुर मंदिर के लिए निकले थे। उन्हें मालूम था कि शेखर पूजा करने के लिए आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अपने साथियों के साथ राकेश शुक्ला के समर के पास शेखर शुक्ला को रोककर लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर सार्थक ने जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला फफूंद थाने में तीन नामजद के खिलाफ दर्ज किया था।

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की तीनों भागने की फिराक में है, इस पर सीओ अजीतमल भरत पासवान, फफूंद पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर सार्थक तिवारी, गोपाल अवस्थी निवासी तिवारियान थाना फफूंद, रजनीश उर्फ बाबू निवासी माखनपुर थाना फफूंद को जुआं पुल मजार के पास से गिरफ्तार किया।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल आफताब निवासी कटरा मानेपुर की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला मित्र को लेकर बने जानी दुश्मन
घटना का खुलासा होने पर पुलिस को आरोपियों ने बताया कि जिस युवती से सार्थक की दोस्ती थी उसी से शेखर भी दोस्ती करना चाहता था। दोनों में इसी बात को लेकर मनुटाव चला आ रहा था। सार्थक और शेखर आपस में बात कर वर्चस्व दिखाते थे। सार्थक दिल्ली में रहता था।

युवती जैतपुर मंदिर आती जाती थी। मंदिर की देखरेख शेखर ही करता था। सोमवार सुबह छह बजे दिल्ली से आने के बाद सार्थक ने युवती के साथ एक फोटो खींच कर शेखर को भेजी थी। इसके बाद शेखर और सार्थक के गुटों में मंदिर पर जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव में गोली चल गई। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed