{"_id":"61e9a2935c637d15d625efd9","slug":"was-doing-reiki-villagers-caught-one-auraiya-news-knp6764173135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार को तमंचे समेत ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार को तमंचे समेत ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर-बमुरीपुर में बुधवार देर रात ऑटो सवार दो युवकों को रेकी करते देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक शातिर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। तलाशी में पुलिस ने ऑटो से दो तमंचे भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।
गांव में बुधवार रात लगभग 11 बजे ऑटो पर सवार दो व्यक्ति गांव पहुंचे। ऑटो को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद वह इधर-उधर कुछ तलाशने लगे। तभी कुछ लोगों की शातिरों पर नजर पड़ गई। ग्रामीणों के ललकारने पर वह गालीगलौज करने लगे। ग्रामीणों के जुटने पर एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। जबकि उसके साथी को ऑटो समेत पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शद्दाम निवासी खानपुर बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे में था। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
अयाना। क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे एक दुर्घटना में युवक (35) की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि शव के शिनाख्त के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों से जानकारी की गई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार को 72 घंटे के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद