{"_id":"56ed9a654f1c1b06068b4a3a","slug":"warranty-expires-akhilesh-s-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के लैपटाप निकले वारंटी एक्सपायर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के लैपटाप निकले वारंटी एक्सपायर
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
laptop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने पर यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को वारंटी एक्सपायर डेट के लैपटाप बांटे गए हैं। साल 2013 में खरीदे गए एचपी कंपनी के इन लैपटाप के खराब होने की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति साफ न होने से सरकार के यह तोहफे मेधावियों के लिए बेकार साबित हो रहे हैं।
सपा सरकार ने साल 2013 में लैपटाप वितरण योजना इंटरमीडिएट व हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए शुुरू की थी। योजना के तहत शासन की ओर से जून 2013 में हैवर्ड पिकारो (एचपी) लि. कंपनी से लैपटाप खरीदे थे। लैपटाप खरीद के समय एचपी कंपनी की ओर से एक साल की निशुल्क वारंटी प्रदान की गई थी। कंपनी की ओर से दी गई वारंटी की समय सीमा सितंबर 2014 में खत्म हो गई है।
ब्रेक के बाद मानकों में फेरबदल करके एक बार फिर शुरू की गई लैपटाप वितरण योजना के तहत साल 2014 के लखीमपुर, इटावा व औरैया मेधावियों को सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर गत 15 मार्च को अवशेष बचे 1199 लैपटाप का वितरण किया गया है। लैपटाप वितरण हुए अभी चार दिन ही शेष हुए है, संबंधित जनपदों के डीआईओएस कार्यालय में लैपटाप खराब होने की शिकायत लेकर मेधावी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
अकेले औरैया से ही डीआईओएस कार्यालय को चार मेधावियों के खराब लैपटाप की शिकायत प्राप्त हुई हैं। कंपनी की ओर से दी गई निशुल्क सर्विस पीरियड समाप्त हो जाने और शासन की ओर से इस बाबत दिशा निर्देश जारी न होने से डीआईओएस कार्यालय के पास शिकायतों के निस्तारण का कोई उत्तर नही है।
सर्विस सेंटर भी लापता
औरैया। सरकार की ओर से साल 2013 में बांटे गए लैपटाप की खराबी पर जिलों के तहसील मुख्यालयों पर सर्विस सेंटर संचालित कराए गए थे। इन सर्विस सेंटरों पर छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क सर्विस प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया था। योजना में अवरोध क्या आया, सरकार के निशुल्क सर्विस सेंटर भी लुप्त हो गए।
इन्हेें इतने मिले लैपटाप
औरैया। चौथी सालगिरह मौके पर अखिलेश सरकार ने इटावा, औरैया व लखीमपुर जनपदों के मेधावियों को लैपटाप बटवाएं है। गोंडा जनपद के तरबगंज तहसील से औरैया को 474 इटावा को 540 तथा लखीमपुर जनपद को 185 लैपटाप प्राप्त कराए गए है। इनमें समारोह के दौरान औरैया जिले के 142 मेधावियों को लैपटाप वितरण भी हो चुका है।
वर्षगांठ समारोह में औरैया, इटावा व लखीमपुर जनपदों के 1199 पात्र मेधावियों को लैपटाप जारी किए गए हैं। तहसील मुख्यालय से संबंधित जनपदों के डीआईओएस को लैपटाप रिसीव कराए गए हैं।
अशोक कुमार सिंह
तहसीलदार तरबगंज गोंडा
कोट
नियम भी होते है तो अपवाद भी होते हैं। एक्सपायरी वारंटी के लैपटाप को मेधावियों को दिए गए हैं। खराबी की शिकायतें भी आ रहीं हैं। लेकिन सरकार इन लैपटाप को उपयोगी बनाने के लिए वचनबद्ध है। सरकार खराब लैपटाप सुधरवाए जाने की व्यवस्था करेगी।
विजय बहादुर पाल, मध्यामिक शिक्षा मंत्री,