फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waiting for all express trains except Intercity trains is closed till Holi

Auraiya News: होली तक इंटरसिटी को छोड़ सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की वेटिंग भी बंद

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Waiting for all express trains except Intercity trains is closed till Holi
दिबियापुर। होली को लेकर जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आरक्षित टिकट के लिए मारामारी है। होली से एक दो दिन पहले से लेकर एक दो दिन बाद तक वेटिंग मिलना बंद है।
विज्ञापन

दिल्ली, गुरुग्राम, नोयडा आदि जगहों पर नौकरी कर रहे लोगों का होली के चलते घर लौटना शुरू हो गया है। इससे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फफूंद स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों की संख्या प्रतिदिन के सापेक्ष डेढ़ गुना देखी गई। वहीं, कुछ लोग होली से एक या दो दिन पहले घर आने और दो दिन बाद वापस नौकरी पर पहुंचने के लिए ट्रेन में आरक्षित टिकट करवाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन फफूंद के आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनें दिल्ली से आने वाली 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस, 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस व दिल्ली की ओर जाने वाली 12003 अप स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सहित नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस, 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस आदि एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के बाद अब होली से पहले और होली के दो दिन बाद तक वेटिंग भी मिलना बंद हो गया है। फफूंद रेलवे स्टेशन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि केवल इंटरसिटी एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनों में होली से पहले और बाद में सीटें फुल होने के बाद वेटिंग भी मिलना बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

फफूंद स्टेशन पर नहीं मिली होली स्पेशल ट्रेन, मायूसी
दिबियापुर। जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद फफूंद में इस बार भी होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं मिला। यात्रियों ने होली पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों का फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की मांग की। वहीं, होली पर काफी संख्या में लोग तीर्थ यात्रा के लिए जाते हैं। तीर्थ स्थलों के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने से भी परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने फफूंद से मथुरा, अयोध्या, मां वैष्णो देवी, बनारस, हरिद्वार आदि के लिए चलने वाली ट्रेनों एवं होली स्पेशल ट्रेनों व मथुरा के लिए सीधी ट्रेन के ठहराव की मांग की। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक माह वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा के लिए भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed