{"_id":"62bf40107fbe100a6256f51e","slug":"waited-for-hours-in-the-rally-the-girl-fainted-auraiya-news-knp7053462154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में घंटों किया इंतजार, छात्रा हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में घंटों किया इंतजार, छात्रा हुई बेहोश
विज्ञापन
ईओ कार्यालय में कुर्सी पर बेहोशी की हालत में बैठी छात्रा वर्षा को देखतीं सीएमओ डॉ.अर्चना व अन्य स?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते संचारी रोग की रैली शुरू होने के इंतजार में डेढ़ घंटे तक कतार में खड़ी एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा को बेहोश होते देख सीएमओ, एसीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे उठाकर ईओ के कमरे में पहुंचाया। जहां से तत्काल एसीएमओ की गाड़ी से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद से संचारी रोग व दस्तक अभियान की रैली निकाली जानी थी। इसके लिए श्रीगोपाल इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे रैली में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया था। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा को झंडी दिखाकर रवाना करना था।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर बुलाकर कतार में खड़ा करा दिया। जबकि मुख्य अतिथि को साढ़े 11 बजे आने का समय दिया गया था। कतार में खड़े बहुत से बच्चे ऐसे थे, जो सुबह घर से बिना कुछ खाए पीए ही आ गए थे।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ घंटे तक रैली शुरू होने के इंतजार में खड़ी छात्राओं में श्री गोपाल इंटर कालेेज की कक्षा आठवीं की छात्रा वर्षा अचानक से बेहोश होकर गिर गई। यह देख सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने छात्रा को उठाकर ईओ के कार्यालय में पहुंचा दिया। जहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे बिस्कुट व पानी पिलाया। इसी बीच छात्रा की हालत और बिगड़ गई। जिस पर उसे एसीएमओ की गाड़ी से तत्काल 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए अधिकारियों ने साढ़े 11 बजे का समय दिया था। वह लगभग अपने समय से कार्यक्रम में पहुंच गए थे। उन्हें कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के आने की जानकारी नहीं थी। अन्यथा वह और भी जल्दी पहुंचने का प्रयास करते।
सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में थोड़ी देरी होने से बच्चों को दिक्कत हुई। बेहोश हुई छात्रा को तत्काल 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं को पानी व स्वल्पाहार भी करा दिया गया है।