Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three accused arrested for snatching purse from moving motorcycle while under the influence of alcohol

औरैया: शराब के नशे में चलती बाइक से झपट्टा मारकर पर्स छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 05:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 05:52 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने तमंचा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Three accused arrested for snatching purse from moving motorcycle while under the influence of alcohol
महिला से झपट्टा मार कर छिनैती करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झपट्टा मारकर आंगनबाड़ी सहायिका का पर्स छीनने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया सामान व घटन में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। अरोपियों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एरवाकटरा में शराब पीने के बाद रुरुगंज के लिए निकले थे।
विज्ञापन


एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि बिधूना कोतवाली के गांव उडेलापुर निवासी सुरेश ने पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका लज्जावती के साथ 13 नवंबर बाइक से अछल्दा जा रहे थे। इसी दौरान रस्ते में सिद्ध विनायक गेस्ट हाउस रुरुगंज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से भाग निकले। पुलिस ने पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीम उनकी तलाश में जुटी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान की। शनिवार को कोतवाल विनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पुलिस चिरकुआ पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान एरवाकटरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी संजीव उर्फ सन्नू यादव, कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव गुजरीपुर निवासी अंकित कुमार व एरवाकटरा क्षेत्र के गांव दोवामाफी निवासी अजय कुमार उर्फ भोलू राठौर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला से छीने गए पर्स में आठ हजार रुपये थे, जिसमे कुछ रुपये खर्च कर लिया। आरोपी छीने गए सामान को बेचने के लिए बेला की तरफ जा रहे थे। इसके बाद वह आपस में बंटवारा करते। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक जोड़ी तोड़िया, 4200 रुपये नगद और मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है, जाे पकड़े गए आरोपी अंकित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

10वीं फेल ने झपट्टा मारकर वारदात को दिया था अंजाम
वारदात के समय आरोपी संजीव उर्फ संजू यादव ने झपट्टा मारकर महिला से पर्स छीना था। अंकित बाइक को चला रहा था और संजू और अजय पीछे बैठे थे। अंकित 10वीं पास और अजय कुमार को इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा देनी थी। खास बात यह है कि अंकित की उम्र महज 20 साल है, जबकि संजू और अजय 28-28 साल के हैं।

आईसीसीसी की मदद से मिली पुलिस को सफलता
महिला से हुई छिनैती के मामले में सदर कोतवाली में लगे आईसीसीसी की पुलिस ने मदद ली। पुलिस के अनुसार एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की फुटेज मिलने के बाद उसे आईसीसीसी में डालने के बाद आरोपियों की लगातार पुलिस को लोकेशन मिलती रही, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed