फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   waistage

डीएम के निर्देश जल बर्बादी की हकीकत देखने पहुंचे एसडीएम

Fri, 28 Jun 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
waistage
बिधूना (औरैया)। जल की बर्बादी को लेकर खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन में हड़कंप मचा। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम बिधूना ने जांच पड़ताल की और जल बर्बादी शीघ्र रोके जाने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिधूना के कर्मचारियों की उदासीनता, लापरवाही के चलते जलकल संस्थान में स्थित नलकूप नंबर एक पानी की टंकी भरने के बाद मोटर बंद नहीं किए जाने से ओवरफ्लो पानी आसपास के क्षेत्र में भरा है। यह पानी वहां स्थित पुराने रजिस्ट्रार कार्यालय में भी भरा हुआ है। 24 जून के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट हुआ। जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बिधूना रमापति को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम बिधूना रमापति गुरुवार को दोपहर नकलूप पहुंचे। जहां उन्हें मौके पर पाइप खुला मिला और आस-पास जल भराव की स्थिति भी नजर आई। एसडीएम बिधूना ने बताया कि वह यहां होने वाले जल बर्बादी की जानकारी अपनी रिपोर्ट में जिलाधिकारी को देंगे। जिलाधिकारी स्तर से ही कार्यवाही की जाएगी। बताया कि यहां जल की बर्बादी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed