फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voting today, 1.79 lakh voters will decide the government of the body

Auraiya News: मतदान आज, 1.79 लाख मतदाता तय करेंगे निकाय की सरकार

Thu, 11 May 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Voting today, 1.79 lakh voters will decide the government of the body
औरैया। जिले में 179550 मतदाता 207 मतदेय स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग कर सात नगरीय निकायों की सरकार तय करेंगे। सुबह सात बजे से मतदान होगा। एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 80 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। इसके साथ ही 104 वार्ड के 526 सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम छह बजे के बाद मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन

सातों नगरीय निकायों का 13 मई को परिणाम आएगा। जिले में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इनमें से औरैया नगर पालिका, दिबियापुर, फफूंद,अटसू, बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना, अछल्दा नगर निकाय शामिल हैं। इनमें कुछ जगह काफी दिलचस्प मुकाबला है। मतदाताओं के रुझान भी प्रत्याशी नहीं समझ पा रहे हैं। कई जगह तो चुनावी रेस में नए चेहरे है। जिनको लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों की गणित उलझी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों से कहा गया है कि हर हाल में सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया जाना है।
विज्ञापन

मतदाताओं को मिलेगा नोटा का विकल्प
नगरीय निकाय के चुनाव में मतदाताओं को मतपत्र के माध्यम से मताधिकार करना होगा। मतदाताओं में प्रत्याशियों के नाम, चुनाव चिह्न के साथ ही मतपत्र के अंतिम कॉलम में नोटा में मताधिकार करने का विकल्प मिलेगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से यदि एक भी प्रत्याशी मतदाता की नजर में ठीक नहीं है तो, वह नोटा पर मुहर लगाकर अपने मत का प्रयोग कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed