फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vitamin A supplements will be given to 1.68 lakh children

Auraiya News: 1.68 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to 1.68 lakh children
औरैया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन होगा। इस दौरान नौ माह से पांच साल तक के 1.68 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस संबंध में शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की बैठक हुई।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है। प्रतिवर्ष दो बार छह-छह माह के अंतराल पर नियमित टीकाकरण, वीएचएनडी सत्रों पर आयोजित किया जाता है। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शासन की ओर से नौ माह से पांच साल तक के 1.68 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

इसमें नौ से 12 माह के बच्चों को आधा चम्मच (एक एमएल) और इसके बाद पांच साल तक के बच्चों को एक चम्मच (दो एमएल) विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। दवा एएनएम पिलाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि आकंड़ों के अनुसार एक हजार की आबादी पर 120 से 130 बच्चे इस आयु वर्ग के होते है। इसके लिए माइक्रोप्लान बनाया गया है। अभियान में यदि कोई क्षेत्र छूट जाता है तो उसके लिए अलग से अभियान चलाकर दवा पिलाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र और बच्चों की संख्या
नौ से 12 माह के 19124
एक से दो साल के 36032
दो से पांच साल के 113497
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed