फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   villegers shock the daeth of farmar

किसान की मौत से गांव में छाया मातम

Sun, 12 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 12 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
villegers shock the daeth of farmar

अवनेश की मौत का मातम शनिवार को गांव में छाया रहा। गांव का प्रत्येक सदस्य पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाता रहा। इधर पति का शव देख सुधा फूट-फूटकर रोई।

विज्ञापन




आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते हुई अवनेश की मौत से हैदरपुर गांव में मातम छाया है। वहीं अवनेश के घर में पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। जीवन का सपना टूटता देख अवनेश ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन



इसी बात से आहत पत्नी सुधा रोती रही। वह बार-बार यही कह रही थी कि यह क्या कर डाला। जीवन भर साथ निभाने को कहा रहा.. बीच में छोड़कर कहां चले गए...अब का होगा... कौन हमका राखी, बच्चन का कहा होई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर मां सुधा को रोता देख शोभा व मोना भी फूट-फूटकर रोने लगीं। पुत्र सत्यम (10 वर्ष), पदम (आठ वर्ष) अपने चाचा अखिलेश के पास बैठे रहे, उन्हें शायद यह नहीं पता था कि उन्होंने हमेशा के लिए अपने पापा को खो दिया है।



उठी अर्थी, निकली चीखें..- मुरादगंज (औरैया)। अवनेश का शव देखने के लिए हुजूम उसके घर के बाहर उमड़ा रहा। गांव वासी उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते रहे। जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए अवनेश की अर्थी उठी, एक बार फिर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी इस गम न झेल सकी और वहीं पर बेहोश हो गई।



महिलाओं ने सुधा को उठाकर उसे होश में लाया। पिता को कंधे पर जाता देख मोना व शोभा की चीखें निकल पड़ी..। जैसे-जैसे अर्थी आगे बढ़ती जा रही थी। बच्चे एक बार और पिता को देखने के लिए दौड़ पड़े। तभी ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए घर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed