फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fight for the rights of the oppressed continues: Sarvesh Babu

शोषितों के हक की लड़ाई जारी : सर्वेश बाबू

Thu, 27 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The fight for the rights of the oppressed continues: Sarvesh Babu
औरैया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में बुधवार को कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बाबरपुर कस्बे के युवा गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को पार्टी में शामिल किया। उन्हें लाल टोपी व पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष गौतम ने कहा कि पार्टी पीड़ित, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने पीडीए परिवार को दबे-कुचले समाज को सम्मान दिलाने का आंदोलन बताया। गौतम ने कार्यकर्ताओं से 2027 में प्रदेश में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed