फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers of Ballapur Rajpur raised demand for cancellation of consolidation

बल्लापुर राजपुर के ग्रामीणों ने उठाई चकबंदी निरस्त की मांग

Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Ballapur Rajpur raised demand for cancellation of consolidation
औरैया। भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बल्लापुर राजपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में एडीएम व जिपं अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर चकबंदी अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कराई गई चकबंदी में 85 फीसदी आपत्तियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बल्लापुर राजपुर निवासी जीवालाल, लायक सिंह, नेत सिंह, गुंजन देवी, रामनरेश, सतीश चंद्र, राम सिंह, अरविंद कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम सभा की जमीन पर की जा रही चकबंदी से किसान परेशान हैं। उनकी उपजाऊ जमीन दूसरे के पास जा रही है। जब कि ऊसर जमीन उनके पास आ रही है। आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसानों को मूल जोत से हटाया गया। 20 प्रतिशत किसानों को ही लाभ मिल सका है। कई बार संबंधित अधिकारियों से समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि चकबंदी निरस्त न हुई तो किसान एकजुट होकर कलक्ट्रेट कार्यालय पर अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। एडीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निराकरण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed