{"_id":"5eb970348ebc3e90602ab6ad","slug":"villagers-exit-in-mukutpur-village-auraiya-news-knp5596130127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुटपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुटपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा
विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 02- एरवाकटरा ब्लॉक के मुकुटपुर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशा-निर्द?
- फोटो : AURAIYA
प्रस्तावित लीड
-----------------
फोटो 11 एयूआरपी 02- मुकुटपुर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश देते एसडीएम बिधूना राशिद अली।
फोटो 11 एयूआरपी 03- मुकुटपुर गांव में सर्वे के लिए सूची देखती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
मुकुटपुर गांव में ग्रामीणों के बाहर निकलने पर रोक
-तीन पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सतर्कता, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा, जांच के लिए परिवार के सात लोगों का सैंपल भेजा जाएगा, एक किमी का एरिया किया जा रहा सैनिटाइज
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एरवाकटरा ब्लॉक के मुकुटपुर गांव में अहमदाबाद से लौटे तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गांव वालों के बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है। सब्जी और जरूरत के सामान का इंतजाम कराया जा रहा है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। गांव के एक किमी एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है। संक्रमित मरीज के परिवार के सात लोगों को जांच के लिए सैंपल लेने को चिचौली के जिला अस्पताल लाया जा रहा है। यहां से उनके जांच सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। इसके अलावा गांव का सर्वे कराकर अन्य लोगों का भी सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही अहमदाबाद से आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
मुकुटपुर गांव निवासी तीन लोग करोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र तकरीबन 18 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है और तीनों अविवाहित हैं। इनमें से दो अहमदाबाद में साड़ियों की छपाई का काम व एक दर्जी का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वहां कामकाज ठप होने से आठ मई को परिवार के सात लोगों समेत 29 लोगों का जत्था अहमदाबाद से औरैया आया था। बुखार की चपेट में आने से इन्हें चिचौली के जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। दस मई को इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद तीनों को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेज दिया गया।
सोमवार को दोपहर बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव से संक्रमित मरीजों के परिवार के सात लोगों को एंबुलेंस से चिचौली जिला अस्पताल भेजा है, यहां से उनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। मुकुटपुर गांव में मौजूद एसडीएम राशिद अली ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से घर-घर सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ नगर पंचायत प्रशासन और ग्राम प्रधान मिथलेश शाक्य के पति मुकेश शाक्य से गांव के एक किमी एरिया को सैनिटाइज कराने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कोई भी व्यक्ति गांव से बाहर नहीं निकले। सब्जी और जरूरत के सामान का इंतजाम कराया जा रहा है।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि मुकुटपुर गांव के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद गांव के किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। औरैया में इन तीनों को मिलाकर एक्टिव केस 6 हो गए हैं। यह सभी तिर्वा कन्नौज में भर्ती हैं। चार अप्रैल से अब तक 19 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें पहले चरण में 13 मरीज ठीक हो चुके हैं।