{"_id":"684dc0f813f649347c02875f","slug":"villagers-attack-pradhans-house-four-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127382-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रधान के घर ग्रामीणों का हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रधान के घर ग्रामीणों का हमला, चार घायल
Sun, 15 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। एक गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से प्रधान समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम गोहानी कला में शुक्रवार की शाम प्रधान राजेश तिवारी के घर पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इससे प्रधान राजेश तिवारी, उनके पुत्र विजय व विकास और चचेरे भाई मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में ग्राम प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया गया कि 11 जून को वह अपनी दुकान में पर था। तभी गांव के सुनील, कन्हैलाल व इन्द्रजीत ने मारपीट व गाली गलौज की थी। इसकी रिपोर्ट उनके द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वह 13 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थे।
विज्ञापन
तभी गांव के ही लाल बिहारी, प्रांशू राजपूत, मयंक सिंह, गोलू, हीरा, सुनील, कन्हैया, इन्द्रजीत, नेकसे, मुरारी व अजब सिंह लाठी, डंडा व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि हमलावर पूर्व में दर्ज कराई रिपोर्ट वापस करने व समझौता करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने मना किया तो हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर राहगीर व गांव के लोग आ गए। पुत्र विकास ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी पुलिस के मौके पर होने के बावजूद मारपीट करते रहे।
पुलिस के बल प्रयाग करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि गोहानीकला में एक परिवार पर हमला हुआ है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई लोग बुरी तरह घायल हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। हमला करने वाले 11 नामजदों चार को गिरफ्तार किया गया है।