फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Viewers are fascinated by the feat of Mongolian artists in circus

सर्कसः मंगोलियन कलाकारों का करतब देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Wed, 04 Mar 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Viewers are fascinated by the feat of Mongolian artists in circus
सर्कस का फीता काटकर शुभारंभ करतीं एसडीएम सदर विजेता, अध्यक्ष गायत्री देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि ला? - फोटो : AURAIYA
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी की ओर से यमुना रोड पर मंगलवार की शाम रेमन सर्कस का एसडीएम सदर विजेता व पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सर्कस में आए मंगोलियन कलाकारों के करतब देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जोकरों की अदाओं ने भी लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि औरैया शहर वासियों को लगभग 20 साल बाद सर्कस के कलाकारों की कलाकारी देखने का मौका मिला है। काफी अरसा पहले पुराना नुमाइश मैदान में एशियन सर्कस लगा था।
विज्ञापन

उसके बाद से फिर जमीन न मिलने से औरैया में सर्कस नहीं लग सका। पालिका प्रशासन ने यमुना रोड पर सालों से कब्जे में चल रही भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही औरैया के लोगों को शरदोत्सव प्रदर्शनी के लिए एक बहुत बड़ी जगह उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विजेता ने कहा कि पालिका की ओर से शहर वासियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सर्कस का आयोजन कराया जाना खुशी की बात है। पालिका ईओ डॉ.अनीता शुक्ला ने कहा कि पालिका प्रशासन शहर वासियों के स्वस्थ मनोरंजन के प्रति कटिबद्ध है।
सर्कस के मालिक रजा खान ने बताया कि आम जनता के लिए सर्कस के तीन शो आयोजित कराए जा रहे हैं। पहला एक बजे से, दूसरा चार बजे व तीसरा शाम सात बजे शुरू होगा। टिकट दर सौ रुपये व 50 रुपये रखी गई है।

इस दौरान पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला के अलावा विकास चौहान, पीपी सिंह, सभासद छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, विवेक उर्फ कुल्लन नेता, पंकज अवस्थी, रामू त्रिवेदी व राजीव चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed