फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of ARTO car driver checking goes viral

Auraiya News: एआरटीओ कार के चालक का चेकिंग करते वीडियो वायरल

Mon, 29 Jul 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Video of ARTO car driver checking goes viral
ककोर। सोशल मीडिया पर एआरटीओ की कार के चालक का वाहन चेकिंग करते हुए एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसने खलबली मचा दी। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं देर शाम एआरटीओ की ओर से इस वीडियो का खंडन कर दिया गया।
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में एक युवक एआरटीओ की कार में चालक सीट पर बैठे युवक से यह पूछ रहा है कि आपके अधिकारी नहीं है। आप किसके अधिकार से वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद युवक कार से उतरकर एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर की खिड़की खोलता है। इसके बाद डंपर चालक से पूछताछ करने लगता है। सामने आए वीडियो ने एक बार फिर से एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों की धड़कने बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को वायरल करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे एआरटीओ के चालक की वाहनों से वसूली बता रहा है तो कोई बिना अधिकारी के प्राइवेट चालक के द्वारा वाहनों की चेकिंग पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं देर शाम एआरटीओ सुधेश तिवारी ने विभाग की ओर से खंडन जारी करते हुए कहा कि वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। वाहक चालक विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान के पूरे समय मौजूद रहा है। वहीं वीडियो बनाने वाला चालक अवैध खनन के मामले में संलिप्त था और कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा था। उसे चिन्हित कर लिया गया और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed