फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vicious man who cheated in the name of job arrested

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vicious man who cheated in the name of job arrested
बेला। सरकारी नौकरी के नाम पर बिधूना की दो बहनों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को बेला पुलिस ने पटना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर गुजरात, कानपुर समेत कई थानों में मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के इंदपामऊ निवासी समीउद्दीन सिद्दीकी की पत्नी राबिया बेगम ने बेला थाना में शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पांच माह पहले सहार स्थित मायके में राजकीय इंटर कालेज के पास बेला के जलालपुर निवासी नारायण राठौर से जान पहचान हुई थी। आरोपी ने डाक विभाग में जीडीएस पैकर पोस्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बाद में भरोसे में आकर छोटी बहन साजिया की एग्रीकल्चर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये दिए। कुछ दिनों बाद उसने फर्जी कॉल लेटर, नियुक्ति पत्र, सरकारी आवास के फर्जी कागजात, पेंशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी दिए। बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर रुपये वापस मांगे तो टरकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लाख हड़पने के मामले में जा चुका जेल
पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पता चला कि गुजरात पुलिस ने 28 लाख रुपये की चपत लगाने के मामले में भी उसे जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी पर कानपुर के पनकी समेत आधा दर्जन थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed