फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vendors being set up on vehicles, roads and footpaths in the vending zone

Auraiya News: वेंडिंग जोन में वाहन, सड़क व फुटपाथ पर लग रही रेहड़ी

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vendors being set up on vehicles, roads and footpaths in the vending zone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सड़क व फुटपाथ पर अवैध कब्जे हटें, यातायात व्यवस्था सुचारू हो, जाम की समस्या से वाहन चालकों को न जूझना पड़े। इसे लेकर वेंडिंग जोन को विकसित करते हुए रेहड़ी वालों को स्थापित करने के निर्देश हैं, लेकिन सख्ती न होने से रेहड़ी लगाने वाले सड़क व फुटपाथ छोड़ने को तैयार नहीं है।

शासन स्तर से जारी हुए निर्देशों के बाद शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से सत्ती तालाब किनारे व अटल आश्रय गृह के बाहर वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई। यहां पर बोर्ड लगाते हुए संकेतक भी लगाए गए, लेकिन यह कवायद महज बोर्ड तक ही सीमित रही। सत्ती तालाब किनारे वाहनों की लंबी कतारें खड़ी हो रही हैं। वहीं अटल आश्रय गृह के बाहर हाट बाजार बनाने की तैयारी धरी की धरी रह गई है।
विज्ञापन

कुछ खास नहीं किया जा सका है। वहीं दूसरी ओर फल, सब्जी व अन्य सामग्री की रेहड़ी लगाने वाले लोग फुटपाथ व सड़क पर काबिज है। अच्छी दुकानदारों हो जाने के चलते वह अपना स्थान बदलना नहीं चाह रहे। आलम यह है कि शहर में जाम से लेकर सड़क व फुटपाथ पर कब्जे नगर पालिका की छवि धूमिल करते नजर आ रहे हैं। वेंडिंग जोन विकसित हो जाने से शहर की तस्वीर काफी कुछ बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की माने तो यहां महज पालिका को कुछ सख्ती बरतनी होगी। रेहड़ी को लेकर हाट बाजार को एक जगह पर लाना होगा। अवैध कब्जे को लेकर पिछले दिनों जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने भी निर्देश दिए थे। सख्ती के साथ जुर्माने के लिए कहा था। खास तौर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ईओ को निर्देश भी दिए थे। मामले में फिलहाल कोई ठोस कदम उठता नहीं दिख रहा है।
-------------------
प्रमुख मार्गों से लेकर फुटपाथों पर कब्जे
औरैया। शहर के सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, देवकली खानपुर चौराहा, दिबियापुर बाईपास से लेकर अन्य मार्गों पर अवैध कब्जे की तस्वीर पूरे दिन देखने को मिलती हैं। फुटपाथ तक दुकानदार तो उसके आगे रेहड़ी लग रही हैं। इसे लेकर लगातार अनदेखी की जा रही हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद का कूड़ा वाहन सुबह शाम दोनों समय चेतावनी की घोषणा देता हुआ गुजरता है।

------------------
वर्जन
वेंडिंग जोन को विकसित करने को लेकर कुछ बुनियादी बिंदु पुख्ता नहीं हो पा रहे हैं। चबूतरों से लेकर स्थान आवंटन एक बड़ी कवायद है। वहीं रेहड़ी संचालकों की ओर से वेंडिंग जोन को लेकर कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही। फिलहाल चेतावनी दी जा रही है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed