फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vending machines are closed, and people are lining up for tickets.

Auraiya News: वेंडिंग मशीन बंद, टिकट के लिए लग रही लाइन

Mon, 02 Feb 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vending machines are closed, and people are lining up for tickets.
अछल्दा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) बंद पड़ी है। इससे यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर पर लाइन लगानी पड़ रही है। ऐसे में कई यात्रियों को समय पर टिकट न मिलने से ट्रेन छूटने की चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

एटीवीएम से टिकट लेने से यात्रियों को काफी मदद मिलती है। इससे अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट दोनों खरीदें जा सकते हैं। दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों का नवीनीकरण भी करा सकते हैं। मशीन से टिकट खरीदने के लिए आर वॉलेट का इस्तेमाल करने पर बोनस भी मिलता है।
विज्ञापन

स्थानीय यात्रियों ने बताया कि मशीन कई महीनों से बंद पड़ी है। इसका मुख्य कारण एलॉटमेंट न होना है। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि टेंडर प्रकिया की जा रही है। एटीवीएम एलॉटमेंट न होने की बजह से बंद है। एलॉटमेंट होते ही जल्द मशीन चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed