फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicle collides with bike, old man dies, one injured

Auraiya News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, एक घायल

Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with bike, old man dies, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। बाइक सवार बाबा और पौत्री के पति आगरा रोड पर कचौरा टंकी के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजन घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवक का इलाज जारी है। वृद्ध अपनी पौत्री की पुत्री के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे थे।


मंगलवार शाम बाइक सवार जवाहर (75) निवासी प्रतापपुर गांव थाना अजीतमल जिला औरैया पौत्री का पति सोनू निवासी गढ़ी जैतपुर आगरा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। आगरा जिले में कचौरा टंकी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को जैतपुर कलां सीएचसी ले गए। जहां जवाहर की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इटावा जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया। जिला अस्पताल में वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवाहर के पौत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके बाबा बहनोई सोनू की पुत्री के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। जिला अस्पताल की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed