फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicle broken, passengers left sweating to reach the destination

Auraiya News: वाहन का टोटा, गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों के छूटे पसीने

Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicle broken, passengers left sweating to reach the destination
औरैया। निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को सड़कों पर वाहनों का टोटा रहा। रोडवेज बसें कम होने और निजी वाहन न चलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मालवाहकों के जरिये लोग यात्रा करते नजर आए। पेयजल के लिए भी लोग भटकते नजर आए। बोतल बंद पानी उन्हें मुश्किल से नसीब हो सका।
विज्ञापन

मतदान को लेकर जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। यहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाहनों को भी जांचा जाता रहा। दुकानें बंद होने की वजह से खाने-पीने की सामग्री को लेकर परेशानी रही। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी लोगों गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिखी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने वाली सड़कों पर सन्नाटा रहा। एक भी सवारी वाहन चलता नजर नहीं आया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

लोग डग्गामार वाहनों के साथ ही मालवाहक वाहनों का सहारा लेते नजर आए। दिल्ली व आगरा से आने वाली बसें भरी रहीं। इनमें लोगों ने खड़े होकर किसी तरह सफर किया। जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। दिबियापुर बाईपास, देवकली चौकी, इंडियन ऑयल चौकी, अनंतराम टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग प्रभावी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो, टेंपो संचालित न होने से ज्यादा रही दिक्कत
औरैया शहर से दिबियापुर, अजीतमल, फफूंद के लिए ऑटो संचालित किए जाते हैं। गुरुवार को मतदान होने और शहर में पुलिस की सख्ती के चलते वाहन स्टैंड पर एक भी ऑटो नजर नहीं आया। इससे दिबियापुर, फफूंद के अलावा अन्य स्थानों पर जाने वाले लोग परेशान रहे। दिबियापुर रेलवे स्टेशन से औरैया, अछल्दा, ककोर जाने के लिए लोग परेशान रहे। लोगों ने वाहन न मिलने पर पांच से आठ किलोमीटर तक का सफर पैदल तय किया।

ट्रेन से उतरे यात्री ज्यादा हुए परेशान
फफूंद, अछल्दा, कंचौसी व पाता रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरे यात्रियों को घर पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। स्टेशन से घर तक का सफर उनके लिए दुश्वारियों भरा रहा। यह स्थिति शाम छह बजे तक बनी रही। मतदान समाप्त होते ही परिवहन तंत्र दोबारा से सक्रिय हो गया। सड़क पर ऑटो से लेकर बसें चलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed