फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   VDC has dismissed one of the village head and Form

ग्राम प्रधान व वीडीसी का एक-एक खारिज हुआ पर्चा

Sat, 21 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
VDC has dismissed one of the village head and Form

ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के दूसरे चरण के नामंाकन प्रक्रिया के क्रम में शनिवार को भाग्यनगर और सहार ब्लाक में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए दाखिल किए पर्चों की पहले दिन का जांच का काम किया गया।

विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए प्रथम दिन के जांच कार्य के दौरान भाग्यनगर ब्लाक में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के एक-एक पर्चा खारिज हुआ है। ग्राम पंचायत चुनाव की दूसरे चरण में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


 
ग्राम पंचायत चुनाव में दूसरे चरण में शामिल ब्लाक सहार में 65 ग्राम प्रधान के पद के लिए दाखिल किए गए 584 तथा 833 वीडीसी पदों के लिए 984 नामंाकन पत्रों की जांच कार्य निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार वर्मा की निगरानी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के दौरान ग्राम प्रधान के 550 तथा वीडीसी के 350 पर्चों की जांच पूरी की गई। आरओ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आज की जांच प्रक्रिया के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।

  
वहीं दूसरे चरण में शामिल भाग्यनगर ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को नाम-निर्देशन पत्रों का जांच की कार्रवाई की गई। इस ब्लाक में 73 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष प्राप्त 736 दावों में 501 पर्चों की जांच की गई।


अपूर्ण सूचनाओं के आधार पर इस ब्लाक में  एक नामंाकन पत्र खारिज किया गया है, जबकि भाग्यनगर ब्लाक के 917 वीडीसी पदों के सापेक्ष प्राप्त हुए 835 नामांकन पत्रों में 388 पर्चों की जांच प्रक्रिया पूर्ण की गई।


 
निर्वाचन अधिकारी/बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि आज की जांच प्रक्रिया के दौरान वीडीसी व ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल किया गया एक-एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अवशेष बचे नामंाकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed