फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vande Mataram resonated on the streets of the city

हांथों में तिरंगा थाम शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram resonated on the streets of the city
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सड़कों पर दिनभर वंदे मातरम् गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने भारतीय विद्यालय से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया। इस दौरान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गोविंद नगर, बनारसीदास, कचहरी होते हुए इटावा रोड स्थित ब्लॉक गेट, सुभाष चौराहे होते हुए शहीद पार्क पहुंचे। यहां पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने महात्मा गांधी के अलावा शहीदों की प्रतिमाओं व स्मारकों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, विनोद दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, अर्पित दुबे, मोनू भदौरिया, विवेक पाठक, नितिन अवस्थी, दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, आदर्श पांडेय समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

घर-घर लगाएं तिरंगा
अछल्दा। नेहरू युवा केंद्र ने सती माता माध्यमिक विद्यालय और स्वर्गीय महाराज सिंह इंटर कालेज इटैली में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला समन्वयक अनवर वारसी ने इस सराहनीय कार्य में लोगों से जुड़ने की अपील की। इस दौरान, सत्येंद्र यादव, जय शिव मिश्रा, राज्य प्रशिक्षक महेश कुमार, नरेश सिंह, सर्वेश बाथम, विनय यादव, नेहा दीक्षित, आयुष सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भारत माता की जय के लगे जयकारे
कंचौसी। मानस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कस्बा में तिरंगा रैली निकाली। कस्बा में घूमने के बाद आंबेडकर तिराहा होते हुए स्कूल पहुंची। छात्र-छात्राओं ने कस्बा के लोगों को घर व दुकानों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उपेंद्र शास्त्री ने शहीदों को याद किया। इस मौके पर श्याम नारायण तिवारी, इंदुकांत दीक्षित, अभिनय कुमार, प्रशांत दुबे, विजय सिंह सेंगर समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed