फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaishya in confress Jutenge homogenetic brothers of Mondlbr

वैश्य महासम्मेलन में जुटेंगे मंडलभर के स्वजातीय बंधु

Sun, 05 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 05 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vaishya in confress Jutenge homogenetic brothers of Mondlbr

दिबियापुर में रविवार को आयोजित वैश्य महासम्मेलन में आसपास के जनपदों के वैश्यों का जमावड़ा होगा। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री की अगवानी सैकड़ों की संख्या में युवा मोटरसाइकिल जुलूस से करेंगे।

विज्ञापन



यह जानकारी प्रेसवार्ता में संयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने दी। महासम्मेलन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर टोपी महासम्मेलन में चार चांद लगाएगी।

 
इधर, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, प्रदेश महासचिव डा. मनोज पोरवाल, डा. सुभाष गुप्ता, कन्हैया पोरवाल ने औरैया, बिधूना समेत दिबियापुर में बैठकें कर महासम्मेलन में अधिकाधिक भीड़ जुटाने की कवायद की।
विज्ञापन




प्रदेश महासचिव डा. मनोज पोरवाल, महासम्मेलन संयोजक डा. हरीबाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश भारतीय, नगर महामंत्री अजय गुप्ता पैराडाइज एवं नगर वरिष्ठ मंत्री नवीन कुमार पोरवाल ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन ऐतिहासिक बनाने के लिए परिषद की युवा एवं मुख्य कार्यकारिणी ने शनिवार देर रात तक जोर आजमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पदाधिकारियों ने बताया कि महासम्मेलन को यादगार बनाने के लिए आसपास के कई जनपदों के समाजसेवियों को वैश्य रत्न से सम्मानित किया जाएगा।


शिक्षाविदों, समाजसेवियों, दान दाताओं को दानवीर भामाशाह रत्न, वैश्य शिरोमणि डा,राममनोहर लोहिया रत्न, वैश्य शिरोमणि महात्मा गांधी रत्न, वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह रत्न से भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। युवा एवं मुख्य नगर कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी।

 
साथ ही आसपास जनपदों से पहुंचने वाले वैश्यों का डाटा इकट्ठा करने के लिए प्रपत्र भरवाए जाएंगे। ताकि वैश्य एकता परिषद उनसे लगातार संपर्क में रह सके। दावा किया कि वैश्य महासम्मेलन समाज की एकजुटता में अहम योगदान देगा।


रविवार को दिबियापुर के डा. सरस्वती विद्या रिसोर्ट में होने वाले वैश्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता के तौर पर वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता मौजूद रहेंगे।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा मानवेंद्र पोरवाल, डा. कपिल गुप्ता, रवींद्र पोरवाल, मुकेश भारतीय, मोहनलाल पोरवाल, उमेश पोरवाल राना, सभासद प्रतिनिधि अरविंद पोरवाल, देवेंद्र पोरवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed